नमस्कार दोस्तो हमारी वेबसाइट में आपका स्वागत है आज हम Jio 5G Launch In India 2022 जिओ 5G दीपावली से पहले इन शहरों में लॉन्च होगा । पूरे शहर में इस दिन ।. जियो की मानें तो इस दिवाली यानी 24 अक्टूबर 2022 को देश में Jio 5G सर्विस को लॉन्च किया जाएगा। साथ ही अगले 18 माह में दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में Jio की 5G सर्विस इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 45वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने बड़ा ऐलान किया। देश में हर कोई 5जी सर्विस के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अब मुकेश अंबानी ने भारत में रिलायंस जियो (Reliance Jio) की 5जी सर्विस के रोलआउट पर बड़ा ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें :- LPG Gas Cylinder : मात्र ₹587 में ले जाइए एलपीजी गैस सिलेंडर मौका छूट न जाए
Jio भारत में 5G को जल्द से जल्द और तेजी से रोलआउट करना चाहती है। पिछले काफी समय से Reliance Jio 5जी सर्विसेज को लॉन्च करने पर काम कर रहा है और अब आखिरकार अपनी वार्षिक बैठक में इसके लॉन्च की Jघोषणा कर दी गई है।
आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि समूह की दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो 5जी नेटवर्क के विकास पर दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी और इस साल दिवाली तक देश के प्रमुख शहरों में 5जी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। अगले साल के अंत तक जियो पूरे देश में 5जी सेवाएं देने लगेगी।
ये भी पढ़ें :- औंधे मुंह गिरा सरसों तेल का भाव आज इतने कम दाम में खरीद पाएंगे अब
भारत में 5G की सेवाएं बहुत जल्द इंतजार अब समाप्त होने जा रहे हैं क्योंकि बहुत जल्द 5G सेवाएं भारत के कुछ शहरों में लागू होने जा रहा है क्योंकि मुकेश अंबानी ने रिलायंस जिओ की एजीएम बैठक के दौरान जिओ 5G सर्विस को लेकर कुछ ऐलान कर दिया है जिससे मार्केट में एक बार फिर से 5G सेवाओं के बारे में चर्चा हो रही है। हम यहां पर आपको जिओ 5G लॉन्च डेट, सिम प्राइस, रिचार्ज प्लान आदि सभी के बारे में यहां बताने वाले हैं
Jio 5G Launch in India 2022
अंबानी ने कहा कि जियो ने भारत जैसे बड़े आकार वाले देश के लिए 5जी सेवा शुरू करने के लिए सबसे तेज और सबसे महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। दो महीनों के भीतर, दिवाली तक हम दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में जियो 5जी की शुरुआत कर देंगे। उन्होंने कहा कि भारत में 5जी सेवाएं महानगरों में शुरू होने के बाद जियो हर महीने अपनी मौजूदगी बढ़ाती जाएगी। उन्होंने कहा कि दिसंबर, 2023 आने तक देश के हर कस्बे एवं तहसील तक जियो की 5जी सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
रिलायंस जिओ की एजीएम बैठक में मुकेश अंबानी के द्वारा यह कहा गया कि दीपावली से पहले इन शहरों में 5G सेवाएं शुरू हो जाएगी और पूरे भारत में 2022 के अंत तक सेवाएं शुरू हो जाएगी जिसके लिए प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है ।
इस साल दिवाली पर देश के 4 बड़े शहरों में 5G की सेवा शुरू हो जाएगी। दिसंबर 2023 तक 18 महीनों में पूरे देश को कवर करने के लिए इसे अन्य शहरों और कस्बों में तेजी से विस्तार किया जाएगा। जिओ की महत्वाकांक्षी 5G रोलआउट योजना दुनिया में सबसे तेज होगी। 5G के आने के बाद इंटरनेट स्पीड 4G के मुकाबले 10 गुना बढ़ जाएगी।
आज फाइबर-टु-द-होम (FTTH) का हर तीन में से दो नया उपभोक्ता जियो को ही चुन रहा है। मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो 5जी सेवाएं सभी को, हर जगह और हर चीज को उच्चतम गुणवत्ता और सामथ्र्य के साथ जोड़ेगी। हम चीन और अमेरिका से भी आगे भारत को डेटा-संचालित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अन्य ऑपरेटरों के विपरीत, जियो का 5जी नेटवर्क 4जी नेटवर्क पर शून्य निर्भरता के साथ अकेला खड़ा होगा।
Network Download Speed Upload Speed
Jio 5G 420Mbps. 412Mbps
Jio 4G 47Mbps. 26Mbps
Jio 5G के प्लान कितने सस्ते या महंगे होंगे इसकी जानकारी नहीं है. हालांकि अंबानी ने अपने स्पीच में अफोर्डेबल 5G का जिक्र कई बार किया है. इससे ये साफ कि Jio 4G के मुकाबले Jio 5G के प्लान्स ज्यादा महंगे नहीं होंगे.
Reliance Jio ने 700MHz, 800MHz, 1800MHz, 3300MHz और 25GHz स्पेक्ट्रम ख़रीदे हैं. हाल ही में सरकार का ऑक्शन ख़त्म हुआ है और जियो की तरफ़ से सबसे ज़्यादा स्पेक्ट्रम ख़रीदा गया है !
उन्होंने आगे बताया कि जिओ के यूजर हर महीने लगभग 20 GB डाटा का उपयोग कर रहे हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले दोगुना है। जिओ 5G के जरिए मोबाइल ब्रॉडबैंड की सर्विस बेस्ट होगी। देश में बहुत ही जल्द 100 से अधिक शहरों में जिओ 5जी लॉन्च होगा।
ये भी पढ़ें :-
Seva Sindhu (ಸೇವಾ ಸಿಂಧು) Online Registration
MahaDBT Scholarship 2022: Online Application, Last Date
Portal to Find Lost Mobile Phone: Complaint Form, Ceir.gov.in
RTPS Bihar: जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र Apply Online कैसे करे
Apple Wouldn’t Launch “iPhone 14 Mini”